क्या होगा यदि आपके पास ऐसी बाइबल हो जिसके भीतर ही आप बाइबल के विश्व प्रसिद्ध मसीही विद्वानों के ज्ञान के सागर में प्रवेश कर सकें?

या इससे भी बेहतर कहे तो, क्या होगा यदि आप अपनी हिन्दी भाषा में 2700 से अधिक समीक्षात्मक टीकाएँ , और साथ मानचित्र, विविध विषयों पर लेख और सचित्र वर्णन पढ़ सकें?

अब आपके लिए यह सब सम्भव है!

एलेथिया प्रकाशक एक ऐसा ‘हिन्दी अध्ययन बाइबल’ लेकर आए हैं जिसे उन्होंने क्रॉसवे के पुरस्कार विजेता प्राप्त ‘ईएसवी स्टडी बाइबल’ से अध्ययन सामग्री को लेकर उसे ‘इंडिया बाइबल प्रकाशक’ के पवित्र बाइबल के पाठ के साथ जोड़कर तैयार किया है – और सब विषय पाठ हिन्दी में हैं।

दुनिया भर के हिन्दी भाषी लोग हिन्दी अध्ययन बाइबल में अब इन समृद्ध बाइबल अध्ययन की विषय-वस्तु को पढ़ सकते हैं।

इस बाइबल में, जिसमें अध्ययन संसाधन की प्रचुरता है, पवित्र शास्त्र के जीवन बदलने वाले सत्य शामिल हैं, और इसमें निम्नलिखित बातें शामिल हैं:

  • वचन के मूलपाठ की आपकी समझ को बढ़ाने के लिए फ़ुटनोट
  • पूरक लेख (परिशिष्ट) जो दैनिक ख्रिश्चन जीवन पर लागू होते हैं
  • सारणियाँ जो बाइबल के बड़े-छोटे सब विषयों को सरल बनाती हैं
  • और आकर्षक सचित्र वर्णन

अब समय आ गया है कि आप विश्वास की अपनी यात्रा में अगला कदम उठाएं, ताकि आप हमारे परमेश्वर के बारे में गहन सत्यों को सीखें और उसके मार्गों पर चलें, और जीवन बदल देने वाले सुसमाचार का संदेश दूसरों तक पहुँचाएं।

यह हिन्दी अध्ययन बाइबल विश्वासियों और गैर-विश्वासियों दोनों के लिए है। सत्य से प्रचुर यह संसाधन परमेश्वर के लोगों के लाभ और उन्नति के लिए उपयुक्त बनने तैयार है, और जिन लोगों को उद्धार की आवश्यकता है उन तक इस बाइबल को पहुँचाया जाना ज़रूरी है। आज ही इस बहुमूल्य संसाधन की एक प्रति प्राप्त करें!

हिन्दी अध्ययन बाइबल बाइबल को गहराई से समझने में आपकी सहायता करने हेतु तैयार की गई है। 95 प्रमुख बाइबल के विद्वानों एवं शिक्षकों के विविधतापूर्ण दल -9 देशों से, करीब 20 मसीही सम्प्रदायों से, 50 सेमिनरियों, कॉलेज तथा विश्वविद्यालयों से- द्वारा तैयार इस हिन्दी अध्ययन बाइबल में व्यापक अध्ययन सामग्री, विस्तृत अध्ययन टीकाएँ, 200 रंगीन मानचित्र, 40 रंगीन चित्रण, चित्रपूर्ण वर्णन, तालिकाएं, समय रेखाएं, लेख, और परिचय शामिल है, जो इसे संजीदा पाठकों, बाइबल के विद्यार्थियों, और शिक्षकों के लिए बहुमूल्य संसाधन साबित करता है।

20,000 अध्ययन टिप्पणियां : प्रत्येक पृष्ठ पर दी गई सुगम अध्ययन टिप्पणियां पाठक को पवित्रशास्त्र के अर्थ और अनुप्रयोग में गहन अध्ययन करने हेतु सहायक हैं।

पुख्ता बाइबल संसाधन : इसमें 200+ तालिकाएं एवम् समयरेखाएं, 240+ पूर्ण-रंग के मानचित्र और चित्रपूर्ण वर्णन, 50+ विषयानुसार ईश्वरविज्ञान सम्बंधी लेख, 120 बाइबल चरित्र-परिचय एवम् काफ़ी कुछ शामिल है।

लेखकों की सूची

हमारे सहयोगी बनें

एशियाई उपमहाद्वीप में हिन्दी अध्ययन बाइबल के मुद्रण एवम् वितरण में हमें योगदान दें।

हिन्दी अध्ययन बाइबल एक अनोखी परियोजना है जिसमें आईबीपी (इंडिया बाइबल पब्लिशर्स) हिन्दी, ’पवित्र बाइबल’ को ईएसवी अध्ययन बाइबल की संक्षिप्त अध्ययन टीकाओं के साथ जोड़ा गया है।

’पवित्र बाइबल’ का अनुवाद मॉडर्न क्रिटिकल टेक्स्ट (नया नियम) और बिबलिया हेब्राइका (पुराना नियम) पर आधारित है। ’पवित्र बाइबल’ एक ’अनिवार्य रूप से शाब्दिक’ अनुवाद है और वर्तमान में उपलब्ध सभी हिन्दी बाइबल का सबसे सटीक हिन्दी अनुवाद है।

क्रॉसवे द्वारा प्रकाशित ईएसवी अध्ययन बाइबल को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। ईएसवी अध्ययन बाइबल में 2750 से अधिक पृष्ठों के व्यापक बाइबल संसाधन शामिल हैं, जिनमें संक्षिप्त टीकाएं, मानचित्र, चित्रण, तालिकाएं, समयरेखा और लेख सम्मिलित हैं। सभी को हिन्दी में अनुवादित किया गया है और उसे नए हिन्दी अध्ययन बाइबल में शामिल किया गया है।

हमारे साथ प्रार्थना करें कि प्रभु का वचन मुक्त रूप से प्रसारित हो और उसे महिमा मिले। ऐसे देश में जो सुसमाचार का विरोधी है, वहां कई रुकावटों को पराजित करना है, चाहे वे आत्मिक हों या भौतिक। कृपया इस परियोजना के लिए प्रार्थना करें, कि सबसे पहले परमेश्वर को महिमा मिले, और यह संसाधन यीशु मसीह के शिष्य बनाने में प्रभावी, फलदायक एवं सहायक सिद्ध हो।

Donate

The link above will take you to the donation instruction page where you can donate via online giving or check. Please click on the link and follow the instructions on that page for each form of donation.

Alethia Hindi Study Bible,
and in memo field write account: #3400

Let’s Talk

Thank you for your interest in connecting with us. We specialize in providing custom WordPress themes, custom plugins, and website development services. Whether you have inquiries about our services, seek collaboration opportunities, or simply want to say hello, we’re eager to hear from you.

Call Now

+880123456789

Find Me

Dhaka, Bangladesh

Photo Resources
slide2
slide3
slide4
slide5
slide6